नीरव मोदी जमानत के लिये दूसरी बार अर्जी देंगे, शुक्रवार को होगी सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के वकील उसके जमानत के लिये दूसरा आवेदन शुक्रवार को देंगे। इस सिलसिले में वह उस दिन लंदन में वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होगा। मोदी 2 अरब डालर की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित हैं। इससे पहले, लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 48 वर्षीय नीरव मोदी की जमानत याचिका को जिला न्यायाधीश मैरी मैलोन ने पहली सुनवाई में खारिज कर दिया था। उसे मध्य लंदन की बैंक शाख से गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह नया खाता खोलने की कोशिश कर रहा था। वह फिलहाल बुधवार से दक्षिण पश्चिम लंदन में एचएमपी वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया: राहुल गांधी

न्यायाधीश मैलोन ने भारतीय एजेंसियों के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि नीरव मोदी के पास साधन है और अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत