कोर्टरूम में ही रो पड़ीं निर्भया की मां, कहा- मेरे भी तो कुछ अधिकार हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

नयी दिल्ली। निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड पीड़िता की मां आशा देवी मामले के चार दोषियों के लिए ताजा ‘मौत के वारंट’ की मांग निचली अदालत से करते हुए बुधवार को रो पड़ीं और बाद में अदालत परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। न्यायाधीश द्वारा चार दोषियों में से एक पवन गुप्ता को वकील मुहैया कराने की पेशकश किए जाने के बाद आशा देवी ने कहा, ‘‘मेरे भी कुछ अधिकार हैं।’’ गुप्ता के पिता ने अदालत से अनुरोध किया था कि फिलहाल उनके बेटे के पास कोई वकील नहीं है, इसपर न्यायाधीश ने उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) से एक वकील मुहैया कराने की पेशकश की।

इसे भी पढ़ें: निर्भया मामला: दिल्ली की अदालत ने दोषी को कानूनी मदद की पेशकश की

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की किसी भी अदालत में कोई अपील लंबित नहीं है... मैं उच्चतम न्यायालय से अपील करती हूं कि वह मौत का वारंट जारी करे क्योंकि यह अदालत (निचली अदालत) ऐसा करने की मंशा नहीं रखता।’’ उन्होंने कहा कि अब वह निराश हो रही हैं। पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा, अक्षय कुमार और मुकेश कुमार सिंह को फांसी देने की मांग करते हुए आशा देवी ने कहा, ‘‘हम न्याय का इंतजार कर रहे हैं। मैं बलात्कार पीड़िताओं को आश्वासन देती हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन आज मैं स्वयं निराश हूं।’

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च