New Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली की फिर दिखी हिट केमिस्ट्री, कलाकंद फिल्म का शानदार गाना रिलीज

By अंकित सिंह | Jul 01, 2023

भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों की फिल्मों जबरदस्त सफलता भी मिलती है। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे अपनी एक नई फिल्म के लिए सुर्खियों में है। इस फिल्म का नाम है कलाकंद। इस फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में इस फिल्म का बेहद ही रोमांटिक गाना रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri News: बदन पे सितारे गाने को भोजपुरी में किया गया रीक्रिएट, खूब किया जा रहा पसंद

क्या है कलाकंद मूवी

कलाकंद को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन से यूए सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब साफ है कि आप इस मूवी को अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ साफ-सुथरी मूवी बनाने के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलिज किया जा चुका है। लोग जबरदस्त तरीके से इसे पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म को लव ट्रायंगल बताया जा रहा है जिसमें कॉमेडी, रोमांस और प्यार मोहब्बत का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म पूरी तरीके से मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जबकि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में सभी हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों की सुरक्षा जांच कराए Ministry: FIP

Dia Mirza के प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो पर विवाद, BJP की आपत्ति के बाद BMC ने हटाया

Maharashtra की 5 अदालतों को मिला बम धमाके का ईमेल, तलाशी के बाद निकली झूठी धमकी

Rahul Gandhi पर Sudhanshu Trivedi का तीखा वार, लगाया अराजकता फैलाने और गुमराह करने का आरोप