By अभिनय आकाश | Aug 21, 2021
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती ने कुलगाम में तालिबान के बहाने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार से जम्मू कश्मीर के लोगों से बातचीत शुरू करने की अपील की।महबूबा मुफ्ती के बयान के बाद निर्मला सीतारमण ने उन्हें नसीहत देते हुए साफ किया है कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। लिहाजा इस पर बहस नहीं की जानी चाहिए। महबूबा मुफ्ती को नसीहत देते हुए सीतारमण ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।