भाजपा के महिला आरक्षण के चलते पार्टी में शामिल होने का मौका मिला: निर्मला सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि उन्हें भाजपा द्वारा लागू किये गए महिला आरक्षण के कारण ही पार्टी में शामिल होने का मौका मिला। सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें हमेशा शिकायत थी कि वह कभी भी महिला मोर्चा की सदस्य नहीं रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमेशा एक शिकायत थी कि मैं कभी भी महिला मोर्चा की सदस्य नहीं रही। मैंने महिला मोर्चा से बहुत कुछ सीखा है। मैं महिला आरक्षण की लाभार्थी हूं और पार्टी में प्रवेश किया।’’ एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि ‘‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को पंचायत स्तर से लेकर उस स्तर तक 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है जहां वे आज पार्टी में हैं।’’ उन्होंने कहा कि वास्तव में पुरुषों और महिलाओं को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी नहीं मानना ​​चाहिए।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion