निर्मला सीतारमण बोलीं- सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है भारत, मंदी की कोई आशंका नहीं

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

लोकसभा में आज महंगाई को लेकर चर्चा हुई चर्चा का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया। अपने बयान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ तौर पर दावा किया है कि वर्तमान समय में भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के बावजूद वैश्विक एजेंसियों के आकलन में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि भारत में मंदी की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें देखना होगा कि दुनिया में क्या हो रहा है और भारत दुनिया में क्या स्थान रखता है। विश्व ने ऐसी महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। महामारी से बाहर आने के लिए हर कोई अपने स्तर पर काम कर रहा है, इसलिए मैं भारत के लोगों को इसका श्रेय देती हूं।

इसे भी पढ़ें: '2021 में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए', केंद्र पर बरसे मनीष तिवारी, बोले- 5 आधार पर खड़ी है अर्थव्यवस्था

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं परन्तु भारत में NPA कम हो रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं। चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं परन्तु भारत में NPA कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज़ GDP का 56.9% है। IMF के डेटा के अनुसार भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है जहां औसतन सरकार पर कर्ज़ GDP का 86.9% है। उन्होंने कहा कि GST संग्रह पिछले 5 महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 8 इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में जून में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई। जून में कोर सेक्टर में वार्षिक दर से 12.7% की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई। भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत सकारात्मक संकेत दिखा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन संकट, चीन के कई हिस्सों में लॉकडाउन, कोविड-वेव, ओमिक्रोन आदि के चलते अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रभावित है, इसके बावजूद भी हम महंगाई को 7% से नीचे रखने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल