निसान के शेयरधारकों ने पूर्व-प्रमुख कार्लोस घोसन को किया बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

तोक्यो। जापान की कार बनाने वाली कंपनी निसान मोटर्स के शेयरधारकों ने सोमवार को कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को निदेशक मंडल से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि घोसन विभिन्न वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके चलते वह हिरासत में हैं। उन पर अपनी आय को छिपाने का आरोप प्रमुख है।

इसके लिए शेयरधारकों की एक असाधारण बैठक तोक्यो के एक होटल में बुलायी गयी। यह 65 वर्षीय घोसन के 19 नवंबर 2018 में गिरफ्तार होने के बाद कंपनी की ओर से बुलायी गयी पहली ऐसी बैठक है।

बैठक में घोसन को कंपनी से बाहर करने पर मतदान के साथ-साथ ग्रेग केली को हटाने के प्रस्ताव पर भी शेयरधारकों के वोट लिए गए। केली को घोसन का दायां हाथ माना जाता है। वह भी जापान में समान आरोपों का सामना कर रहे हैं। बैठक में घोसन के स्थान पर रेनॉ के चेयरमैन जीन डोमिनिक्यू सेनार्ड को निसान की जिम्मेदारी देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई।

इसे भी पढ़ें: निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को तोक्यो की अदालत ने दी जमानत

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश