नीति आयोग के सीईओ सुब्रह्मण्यम को एक साल का सेवा विस्तार मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025

केंद्र सरकार ने नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सुब्रह्मण्यम को फरवरी, 2023 में दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नीति आयोग के सीईओ के रूप में सुब्रह्मण्यम के कार्यकाल को 24 फरवरी, 2025 से आगे एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी