नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- समाज सेवा में राजनीति न कर सबकी मदद करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

नागपुर। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से समाजसेवा करते समय राजनीति नहीं करने की अपील की और कहा कि वे महामारी के इस समय में लोगों के बीच जाकर उनकी हरसंभव मदद करें। उन्होंने भाजपा की नागपुर कार्यकारिणी की बैठक के समापन पर डिजिटल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोविड के बाद का भविष्य कोई नहीं जानता और हर किसी को अच्छा सोचना चाहिए तथा बुरे के लिए तैयार रहना चाहिए। गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महामारी से निपटने के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की और कहाकि भाजपा इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं को खो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,518 नए मामले सामने आए

गडकरी ने कहा, हमें जाति, धर्म या पार्टी के बारे में सोचे बिना समाज और गरीबों के साथ खड़े रहना चाहिए और सभी की मदद करनी चाहिए। इन अच्छे कामों का निश्चित रूप से भविष्य में भाजपा को लाभ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Bankim Chandra Chattopadhyay Death Anniversary: वो साहित्य सम्राट जिसने कलम से जगाई थी Freedom की ज्वाला

Middle East में Ceasefire का असर, Sensex में 3000 अंक का तूफ़ान, Investors हुए मालामाल

ICC ने दी क्रिकेट कनाडा को अंतिम चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो अपने अंडर कर...

Zakir Khan के जलने वाले बयान से Bollywood में मचा बवाल, सितारों ने खोला मोर्चा