भाजपा ने महाराष्ट्र में उतारे दिग्गज नेता, गडकरी और सुजय विखे अहम कड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

मुम्बई। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को घोषित भाजपा की पहली सूची में महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में नितिन गडकरी, सुभाष भामरे और हंसराज अहीर शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भी शामिल हैं। भाजपा की पहली सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख और दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे और राज्य भाजपा नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू रक्षा खडसे शामिल हैं।

राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहब दानवे जालना सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहली सूची में महाराष्ट्र से दो मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया। अहमदनगर सीट से सांसद दिलीप गांधी की जगह सुजय विखे पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वह कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने लातूर से सांसद सुनील गायकवाड़ की जगह सुधाकर श्रृंगारे को टिकट दिया है। 

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका