नीतीश का पीएम पद वाला दांव, JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर में लिखा- प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा

By अंकित सिंह | Sep 01, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। गठबंधन को लेकर नित्य नए-नए कोशिशें की जा रही हैं। भाजपा की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लेकिन मोदी का मुकाबला किससे होगा, अभी भी यह सवाल बना हुआ है। राजनीति में कई नाम लगातार चर्चा में आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से पीएम पद के चेहरे को लेकर कभी ममता बनर्जी का नाम सामने आता है। तो कभी शरद पवार का। कभी नीतीश कुमार तो कभी के चंद्रशेखर राव का। के चंद्रशेखर राव कल बिहार दौरे पर थे। माना जा रहा है कि बिहार दौरे के के दौरान वह 2024 चुनाव को लेकर नया समीकरण तलाशने की कोशिश कर रहे थे। तेलंगाना के सीएम से पटना में यह सवाल पूछा गया कि क्या 2024 में वह नीतीश के पीएम पद की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे? इसका जवाब तो उन्होंने नहीं दिया। लेकिन इतना जरूर कह गए कि नीतीश कुमार बेस्ट नेता है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष को 2024 के लोकसभा चुनावों की चिंता नहीं करनी चाहिए: प्रकाश जावड़ेकर

हालांकि कुछ लोग लगातार यह भी सवाल कर रहे हैं कि के चंद्रशेखर राव पटना दौरे के दौरान पीएम पद के लिए नीतीश के नाम का समर्थन नहीं किया है. मीडिया ने जब सवाल किया तो चंद्रशेखर ने यह भी कह दिया कि वक्त आने पर नेता जरूर सुनेंगे. आप इतने घबरा क्यों रहे हैं। नीतीश और केसीआर ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा मुक्त भारत का आह्वान किया। हालांकि, इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी साफ तौर पर कहा था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। पर उनमें इसके लिए जरूरी सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि नीतीश कुमार 2024 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि 2024 में परिस्थितियां अनुकूल रही तो नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित हो सकते हैं। लेकिन जदयू विपक्ष की एकता की कीमत पर इसके लिए जोर नहीं डालेगी।

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह