BPSC शिक्षक नियुक्ति हंगामे पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, BJP पर प्रहार करते हुए कहा- अंड बंड बोलता रहता है

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक नियुक्ति को लेकर बिहार में जबरदस्त तरीके से सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साथ रही है। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष अब यूं ही अंड बंड बोलता रहता है। उन्हें ऐसा कहा गया है बोलने के लिए। उन्होंने इस बात से पूरी तरीके से इनकार किया है शिक्षक नियुक्ति में कहीं कोई गड़बड़ी हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। जब बीजेपी वाले हमारे साथ थे तो ऐसा क्यों नहीं बोलते थे। अब वह ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें बोला गया है बोलने के लिए। 

इसे भी पढ़ें: CM Nitish के मन में क्या? क्या NDA में वापसी के दे रहे संकेत, तेजस्वी ने भी दिया बयान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस सप्ताह के अंत में होने वाले उस कार्यक्रम का विरोध करेंगे जब नीतीश कुमार सरकार नव नियुक्त शिक्षकों को भर्ती पत्र देगी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घोषणा की कि वह शिक्षक पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अदालत का आयोजन करेंगे, जो भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायत कर रहे हैं। मांझी ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि नियुक्ति पत्र बांटने के नीतीश कुमार सरकार के फैसले के विरोध में बृहस्पतिवार को उनके आवास पर बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Wimbledon में बड़ा उलटफेर! Naomi Osaka ने Top Seed सबालेंका का सपना तोड़ा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

एक Penalty Miss और Brazil World Cup से बाहर, Ancelotti ने बताई चूक के पीछे की पूरी कहानी

भारत के Manufacturing पर Global Giant Maersk का भरोसा, 1000 नए Containers का ऑर्डर दिया

Standard Chartered ने बदली India में Business Strategy, अब सिर्फ अमीर ग्राहकों पर होगा फोकस।