लव जिहाद पर बोले संजय राउत, नीतीश कुमार पहले लाएं कानून फिर हम सोचेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि पहले नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने दें, उसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस संबंध में विचार करेगी। राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं हो रही हैं और ऐसे में इससे निपटने के लिए कानून बनाना उचित है। भाजपा शासित कुछ राज्यों ने इस तथाकथित ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए अपनी-अपनी योजनाओं की घोषणा की है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR