7 जन्म में PM नहीं बन सकते नीतीश, RCP बोले- मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2022

बिहार का सियासी घटनाक्रम रोज नई करवट ले रहा है। नीतीश का बीजेपी को छोड़ राजद के साथ मिलकर सरकार बनाना। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही कुछ मंत्रियों को लेकर विवाद बढ़ जाना है। ये सब चल ही रहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी नीतीश के बेहद करीब माने जाने वाले आरसीपी सिंह ने ऐलान कर दिया कि वो बीजेपी ज्वाइन करेंगे। इससे पहले वो नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे। जिसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल पड़ी थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार को प्रशांत किशोर का चैलेंज? दो साल में 5-10 लाख नौकरियां देती है तो ‘जन सुराज अभियान’ वापस ले लूंगा

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल जाने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक सीटें मांगे जाने पर बीजेपी ने उस वक्त जेडीयू से कहा था कि वह सिर्फ एक ही मंत्री पद दे सकती है क्योंकि शिव सेना को भी एक ही मंत्री पद दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बगैर उनकी मंजूरी के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।  

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया