जहांगीरपुरी हिंसा की नीतीश ने की निंदा, बोले- हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का करना चाहिए सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के कुछ हिस्सों और राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हाल में हुई झड़पों की सोमवार को निंदा की। कुमार ने कहा, ‘‘हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं।’’ ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके और देश के कुछ अन्य हिस्सों में दो समुदायों के लोगों के बीच हाल में हुई झड़पों के बारे पूछे गये एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा, ‘‘जब से हमें काम करने का मौका मिला है तभी से ही आपस में किसी तरह का विवाद न हो, इसे लेकर हम लोग काम करते रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि जब किसी समुदाय, धर्म के त्योहार का अवसर आता है तो प्रशासन पूरी तौर पर सतर्क रहता है ताकि कोई गड़बड़ी न कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग चाहते हैं कि सभी लोगों में आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रहना चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाबली सिंह: राजनीति का है लंबा अनुभव, 2019 चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को हराया था

राज्य की बोचहां विधानसभा सीट के हाल में संपन्न उपचुनाव के नतीजे के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘एक जगह उपचुनाव में हम लोगों की हार हो गई तो ये कोई खास बात नहीं है। इससे पहले दो उपचुनाव हम लोग भी जीते हैं। यह कोई आम चुनाव नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता मालिक है, उसका जिसे मन करे, उसे वोट दे। इस पर हम कभी टिप्पणी नहीं करते हैं।’’ इस उपचुनाव में उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा के उम्मीदवार विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी के हाथों पराजित हो गए थे। देश में कोरोना के मामले में हो रही वृद्धि के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण की दर काफी नीचे आ गई है लेकिन अगर फिर भी कहीं मामले बढ़ रहे है तो उसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के दौरान आज कुमार ने 106 फरियादियों से मुलाकात की और उनके मामलों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा