बिहार का गरीब लड़का आकाश सिंह बना 'हुनरबाज' का विनर, मिली चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये

Akash Singh
ColorsTV Twitter
रेनू तिवारी । Apr 18 2022 11:06AM

टीवी के रियलिटी शो 'हुनरबाज़- देश की शान' के खिताब को बिहार के आकाश सिंह ने जीत लिया है। हुनरबाज़- देश की शान इस साल 22 जनवरी को शुरू हुआ था और इस यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग भाग लेने के लिए मुंबई पहुचे थे।

टीवी के रियलिटी शो 'हुनरबाज़- देश की शान' के खिताब को बिहार के आकाश सिंह ने जीत लिया है। हुनरबाज़- देश की शान इस साल 22 जनवरी को शुरू हुआ था और इस यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग भाग लेने के लिए मुंबई पहुचे थे। इस दौरान लोगों ने ऐसे-ऐसे हुनर दिखाए जिसने देखकर पूरा देश हैरान हो गया। सभी ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई लेकिन बाजी आकाश सिंह ने मारी। आकाश सिंह ने पहली बार जब स्टेज ऐ दिल है मुश्किल गाने पर डांस किया था तब सभी ने एक साथ सलेक्ट बटन दबाया था और शो में उनका स्वागत किया था।

 

'हुनरबाज़- देश की शान' के जज मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जौहर है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट कर रहे थे। शो को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। बिहार के आकाश सिंह को आखिरकार अपने हालिया एपिसोड के दौरान रियलिटी शो के विजेता के रूप में घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मालदीव में राय लक्ष्मी ने दिखाया बोल्ड अवतार, ब्लैक से लेकर रेड बिकिनी पहने आयीं नजर, देखें तस्वीरें

मुंबई में आने के बाद से संघर्षों से भरी जिंदगी जीने वाले आकाश ने गुजारा करने के लिए हर तरह का काम किया। चौकीदार से लेकर घर-घर दूध देने तक, आकाश ने मुंबई में और फिनाले में जिंदा रहने के लिए तरह-तरह के काम किए। उन्होंने न केवल हुनरबाज ट्रॉफी उठाई बल्कि 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी जीता। ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में, युवा लड़के ने साझा किया, "मैं बहुत खुश हूं, मेरा पूरा परिवार खुश है, जो सपने मैं देख रहा था वह आखिरकार सच हो गया है। जब मैंने शो जीता तो मेरे माता-पिता मेरे साथ थे और वे वास्तव में बहुत खुश थे।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़