नीतीश ने दिए संकेत, उपेंद्र कुशवाहा हो सकते हैं जदयू के नए अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jul 21, 2021

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। पदाधिकारियों की बैठक के में नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी मजबूत हुई है। इसकी स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने यह तक कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा अच्छा काम कर रहे हैं और इनका सपना जल्दी साकार हो सकता है। आपको बता दें कि आरसीपी सिंह के मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद जदयू में नए अध्यक्ष की तैयारी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बोले CM नीतीश- सरकार की नीतियां किसी के खिलाफ नहीं, किसानों से फिर हो बातचीत

इस बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू के पदाधिकारियों से लोगों के बीच जाने और उनकी समस्याएं जानने की अपील की। पटना स्थित जदयू मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए नीतीश ने जदयू पदाधिकारियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाएं, कहां क्या कमी रह गई,यह जानने की कोशिश करें और तत्काल उसकी सूचना दें ताकि समाधान का प्रयास किया जा सके। उन्होंने कहा,‘‘ महिलाओं को हमने हर तरह से सबल बनाया। आज पुलिस बल में जितनी महिलाएं हमारे यहां हैं, उतनी कहीं नहीं।’’ उन्होंने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनपर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘ हमसे पहले जो थे उन्होंने क्या किया, मौका मिला तो अपनी जगह उन्होंने अपनी पत्नी को नेता बना दिया लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया’’।

प्रमुख खबरें

राठी नहीं, स्मित मच्छर मेरे आदर्श है, Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली में Durga Puja: CR Park से मिंटो रोड तक इन पंडालों में मिलेगा कोलकाता जैसा माहौल

Bill Gates ने AI के खतरों पर जताई चिंता Sam Altman की सोच पर उठाए सवाल

असम के सभी जिला मुख्यालयों में BJP निकालेगी शांतिपूर्ण रैलियां, Himanta Biswa Sarma का एलान