नीतीश के हाथ में बिहार असुरक्षित, बढ़ रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध: शरद यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2018

नयी दिल्ली। वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुयी है जिसकी वजह से इस तरह की घटनायें हो रही हैं। यादव ने आज कहा ‘‘मैंने सहरसा, जो कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र रहा है, वहां स्कूल जाती युवती के साथ छेड़छाड़ की खबर देखी, जिसमें वारदात को अंजाम दे रहे युवक इसकी रिकॉर्डिंग भी करते दिख रहे हैं। यह बेहद निंदनीय तथा शर्मनाक घटना है।’’ 

 

उन्होंने कहा कि बिहार में सहरसा के अलावा अन्य शहरों में भी महिलाओं पर हमलों की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कानून का डर नहीं रह गया है। यादव ने कहा "जब से बिहार सरकार ने 11 करोड़ मतदाताओं को धोखा देकर भाजपा का साथ थामा है तब से महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। 

 

इसकी वजह आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति किया जाना है।" उन्होंने कहा ‘‘मैं राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि इन घटनाओं के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करें जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana