विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, 16 लाख श्रमिकों को 802 करोड़ की राहत

By अंकित सिंह | Sep 17, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एक वार्षिक योजना के तहत 16.4 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में लगभग 802 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने की घोषणा की। राज्य सरकार इस अवसर पर 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' का एक वेब पोर्टल भी लॉन्च करेगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भी मनाया जा रहा है। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: वीएलटीडी सिस्टम ने डेढ़ वर्षों में 3,552 वाहनों को ओवरस्पीडिंग करते पकड़ा

नीतीश कुमार ने ने कहा कि इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में