बिहार में फिर नीतीश सरकार, NDA विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, कल गांधी मैदान में शपथ समारोह

By अंकित सिंह | Nov 19, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया। इसका मतलब साफ है कि वह 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। गांधी मैदान में 20 तारीख को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी एक बार शपथ लेते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा गठबंधन में शामिल अन्य दलों की ओर से मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण भव्य तरीके से किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

एनडीए ने 2025 के बिहार चुनावों में ऐतिहासिक प्रचंड जीत दर्ज की, जिसमें 243 में से 202 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटें ही हासिल कर सका। इस गठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया, जो दूसरी बार है जब एनडीए ने राज्य चुनावों में 200 सीटों का आंकड़ा पार किया। 2010 में, इसने 206 सीटें जीती थीं। एनडीए में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 89 सीटें, जनता दल (यूनाइटेड) ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एलजेपीआरवी) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (एचएएमएस) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं।

इसे भी पढ़ें: Bihar: JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, आज ही होगी NDA नेताओं की भी बैठक

विपक्षी दलों में, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 25 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) [सीपीआई (एमएल) (एल)] ने दो, भारतीय समावेशी पार्टी (आईआईपी) ने एक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआई (एम)] ने एक सीट जीती।

प्रमुख खबरें

Bhawanipur में हार नहीं मानी, Suvendu Adhikari के खिलाफ High Court पहुंचीं Mamata Banerjee

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा