दिल्ली चुनाव में नीतीश प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने को बेचैन हैं: शिवानंद तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

पटना। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए बेचैन हैं लेकिन अभी तक इस दिशा में उनकी हर कोशिश नाकाम रही है। शिवानंद ने मंगलवार को कहा,  दिल्ली चुनाव में अभी तक नीतीश को प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने का मौका नहीं मिल पाया है। अमित शाह और जगत नड्डा के बाद सीधे नित्यानन्द राय के साथ उनको मंच साझा करने का मौका दिया गया।’’

शिवानंद ने कहा,  नीतीश प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने के लिए बेचैन हैं। लेकिन अभी तक तो उनकी हर कोशिश नाकाम रही है। बेचारे नीतीश कुमार! दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी गए नीतीश कुमार मंगलवार को पटना लौट आए हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा