ज्ञानवापी के सवाल पर नीतीश ने साधी चुप्पी, आरसीपी सिंह वाली राज्यसभा सीट को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | May 19, 2022

बिहार की 5 सीटों के लिए राज्यसभा के चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होंगे। राज्य के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी मीसा भारती, बीजेपी के गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव शामिल हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून 2022 से एक अगस्त 2022 के बीच समाप्त हो रहा है। किंग महेंद्र के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को जेडीयू नेता अनिल हेगड़े ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। 

आरसीपी वाली राज्यसभा सीट पर कहा- बाद में होगा फैसला 

आरसीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो जाएगा। फिलहाल में मोदी कैबिनेट में जेडीयू की तरफ से एक मात्र प्रतिनिधि भी हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इस सीट से किसको राज्यसभा भेजा जाएगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा के दूसरे सीट के लिए साफ कहा कि वह रेगुलर चुनाव है। उसमें अभी फैसला लेना बाकी है। तो वह बाद में लिया जाएगा। जब पत्रकारों ने नीतीश से बनारस के ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर राय रखने को कहा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल आप अपनी राय रखिए, मुझे कुछ नहीं कहना है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा