Bihar: फिर बोले Nitish Kumar, कभी भी हो सकते हैं चुनाव, यह जरूरी नहीं है समय पर हों

By अंकित सिंह | Aug 29, 2023

2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। एक ओर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन है तो दूसरी ओर एनडीए गठबंधन है जिसका नेतृत्व भाजपा कर रही है। सबके अपने-अपने दावे हैं। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से 2024 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि समय पर ही हो। लगातार नीतीश कुमार इस बात की आशंका जता रहे हैं कि समय से पहले भी लोकसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने इस तरह की आशंका जताई है। इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों से काम में तेजी लाने की बात कही थी और कहा था कि समय से पहले चुनाव हो सकते हैं इसलिए विकास कामों में तेजी लाई जाए।

इसे भी पढ़ें: पूर्व में NDA के सहयोगी रहे ये दो दल I.N.D.I.A. गठबंधन में हो सकते हैं शामिल, Nitish ने किया सम्पर्क!

व्यक्तिगत इक्छा कुछ भी नहीं 

पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने इस बात को भी दोहराया कि उनकी व्यक्तिगत इक्छा कुछ भी नहीं है। वह सब को एकजुट करना चाहते हैं। उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनकी कुछ और दलों से भी बातचीत हुई है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी मैं इस बारे में कुछ भी नहीं बोल सकता। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है, हम वहां जा रहे हैं। बिहार ने देश की जनता को दिशा दिखाने का काम किया है। जनता हमारे गठबंधन के साथ खड़ी है। 

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी