नीतीश कुमार के साथ गैर हिंदू मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में किया प्रवेश, बीजेपी ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया स्थित विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। लेकिन नीतीश कुमार की ये मंदिर यात्रा विवादों में घिर गई है। बिहार के आईटी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, एक गैर-हिंदू के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर नीतीश कुमार ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री ने मंसूरी के साथ अन्य नेताओं के साथ गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। जिसको लेकर अब बीजेपी हमलावर है। बीजेपी की तरफ से नीतीश पर हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: गिरिराज का तंज, नीतीश देश के एकलौते नेता, 8 बार ली CM पद की शपथ, अपने दम पर एक बार भी नहीं बना सके सरकार

जायसवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार जानते हैं कि 'गर्भ गृह' के अंदर गैर-हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं का मजाक उड़ाने के लिए ऐसा किया। यह एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। बिहार के बीजेपी नेता अरविंद कुमार सिंह ने इस पर कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार कितना हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाएंगे। 17-18 साल से सीएम रहे नीतीश को क्या पता नहीं है कि विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदू का जाना वर्जित है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर