बिहार में हो गया बड़ा खेल! तेजस्वी के साथ नीतीश कुमार ने कर दिया ये ऐलान

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई। बिहार में जातिय जनगणना कराई जाएगी। इस बात का निर्णय हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सर्वेदलीय बैठक का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में ये बैठक बुलाई गई। तमाम जितने भी दल चाहे वो कांग्रेस, राजद या फिर बीजेपी सभी दलों के नेता इस दौरान मौजूद रहे। सभी दलों के नेताओं के बीच जातिय जनगणना को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली है। जिसके बाद ये निर्णय हुआ है। जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर सभी की सहमति बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार ने समस्तीपुर, बक्सर जिलों में तेल भंडार को लेकर खोज की प्रक्रिया शुरू की

पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह जाति आधारित सर्वेक्षण है, जनगणना नहीं। यह हमारी जीत है। आज हमने (सर्वदलीय बैठक में) सुझाव दिया कि इसमें सामाजिक मानवशास्त्रियों को शामिल किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए। बिहार की जनता के हित में है यह सर्वे। हमने विधानसभा में इस (जातिगत जनगणना) मुद्दे को उठाया, ये बिहार के लोगों की जीत है। चुंकि बिहार एक पिछड़ा और ग़रीब राज्य है तो इसमें मदद के लिए केंद्र सरकार को आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन

Rishabh Pant मध्यक्रम के लिए बिल्कुल सही विकल्प, Sourav Ganguly ने जताया भरोसा