कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों को किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2021

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: आर के सिंह, नीतीश कुमार ने बिहार में दो बिजली इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया

उन्होंने अधिकारियों को विदेश से राज्य में आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और किसी में भी लक्षण दिखने पर नमूनों की त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले प्रमुख रूप से दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिटेन और बेल्जियम में सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को कोविड संबंधी मानदंडों और नियमों का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार के बाद झारखंड के सबसे गरीब होने पर राजनीति गर्म

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते