Nitish Kumar ने कुवैत अग्निकांड में बिहार के मजदूरों की मौत पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुवैत अग्निकांड में राज्य के दो लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नीतीश ने कहा, ‘‘कुवैत में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने की घटना में बिहार के दो लोगों की मृत्यु दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।’’ मृतक शिव शंकर सिंह और अनिल गिरी गोपालगंज जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। सिंह 10 महीने से कुवैत में थे जबकि गिरी आठ साल से वहां रह रहे थे।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल