Rahul Gandhi पर Nitish Kumar का पलटवार, बोले- वह फर्जी क्रेडिट ले रहे, इंडिया गठबंधन छोड़ने का भी बताया कारण

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से हाल में ही बाहर होने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बिहार में एक बार फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। यही कारण है कि अब वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। दरअसल राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट लेने की कोशिश की थी। इसी पर नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें: 'इंडिया गठबंधन के लिए अशुभ हैं राहुल गांधी', गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस और राजद का पलटवार

इसके अलावा नीतीश ने यह भी बताया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन क्यों छोड़ा? उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मैं उनसे गठबंधन के लिए कोई दूसरा नाम चुनने का आग्रह कर रहा था। लेकिन उन्होंने इसे पहले ही फाइनल कर लिया था। मैं बहुत कोशिश कर रहा था। उन्होंने एक भी काम नहीं किया। इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि आज तक उन्होंने यह तय नहीं किया कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि मैंने उन्हें छोड़ दिया और वापस वहीं आ गया जिसके साथ मैं शुरू में था। मैं बिहार के लोगों के लिए काम करता रहूंगा। 

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा