'नीतीश कुमार बिहार के लिए हानिकारक', सम्राट चौधरी बोले- उनके जैसा झूठ बोलने वाला कोई दूसरा राजनेता नहीं

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

देश में समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता को बयान दिया है, तब से विपक्षी दल उन पर हमलावर हो गए हैं। हालांकि, भाजपा लगातार पलटवार भी कर रही है। इन सब के बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू पर बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा है कि जदयू भाजपा के साथ थी, तब उसने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया था। लेकिन अब वह पलट रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की काउंटडाउन शुरू, मसौदा हुआ पूरा, जल्द ही उत्तराखंड सरकार को सौंपा जाएग

मोदी ने क्या कहा था

नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पुरजोर वकालत करते हुए सवाल किया कि ‘‘दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?’’ उन्होंने साथ ही कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा। फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? हमें याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है।’’ उन्होंने कहा, ये लोग (विपक्ष) हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं। अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते।”

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे