नीतीश के 8-9 बच्चों वाले बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- PM मोदी के 6-7 भाई-बहन हैं

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2020

पटना। महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मेरे बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। इतना ही नहीं नीतीश ने आगे कहा कि बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है। ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश के हेलीकॉप्टर पर फेंकी गई चप्पल, मुख्यमंत्री ने राजद पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनका (नीतीश कुमार) जो भी बोला हुआ वक्तव्य है वो हमारे लिए आशीर्वाद के रूप में है। दूसरी बात अगर वह ऐसी बोली बोलते हैं तो वह महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन