Nitish-PK Meeting । प्रशांत किशोर से मिले नीतीश कुमार, सवाल पर बोले- हमारा तो रिश्ता पुराना है

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली में है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा आधिकारिक नहीं है। वह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। इसी बीच प्रशांत किशोर से उनकी मुलाकात भी हो गई। नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिहार की सियासत में कई तरह के सवाल फिलहाल तैरने शुरू हो गए हैं। नीतीश कुमार ने इस मुलाकात की पुष्टि की। मुलाकात को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल हुए तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि क्या प्रशांत किशोर से मेरा रिश्ता आज से ही है? मेरा रिश्ता तो काफी पुराना है। बैठक के पीछे कोई विशेष अर्थ ना निकालें। नीतीश कुमार से यह भी पूछा गया कि क्या प्रशांत किशोर की जदयू में एक बार फिर से वापसी होगी? नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि यह रिश्ता आज का नहीं है। हालांकि इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक लिहाज से देखें तो नीतीश कुमार की प्रशांत किशोर से यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर किसी नए सियासी समीकरण को गढ़ने की कोशिश कर सकते हैं जिसमें नीतीश कुमार की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।