Amit shah ने 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का किया दावा, नीतीश बोले- कोई कुछ भी बोल सकता है

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां भाजपा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रही है। तो दूसरी ओर सबसे बड़ा सवाल यही है कि विपक्ष का चेहरा कौन होगा? अलग-अलग दल के नेता अपनी अपनी महत्वाकांक्षाओं को पेश कर रहे हैं। इन सबके बीच आज न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि 2024 में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और भाजपा एकतरफा मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। अब इसी को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी बात रखी है। नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भी कुछ बोल सकता है। सभी को बोलने का अधिकार है। 

इसे भी पढ़ें: Tripura Election 2023: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, सीएम माणिक साहा कर रहे हैं डोर टू डोर कैंपेन

शाह ने कहा कि राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़...चारों भाजपा के मजबूत राज्य हैं और हम चारों जगहों पर सरकार बनाएंगे। अपने बयान ने गृह मंत्री ने कहा कि हम देश का विकास, सुरक्षित देश, देश के अर्थ तंत्र को विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला अर्थ तंत्र बनाना, भारत का गौरव पूरे विश्व में पहुंचाने का प्रयास और देश के गरीब लोगों के जीवन को बदलने का हमने सफल प्रयास किया है। 2024 में हम इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच लेकर जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार