साल 2020 तक 1 करोड़ युवा होंगे प्रशिक्षित: CM नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2018

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2020 तक राज्य के एक करोड़ युवाओं को कुशल बनाना उनकी सरकार का लक्ष्य है। कुमार राज्य स्तरीय कौशल विकास प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में सत्ता संभालने (साल 2005) के तत्काल बाद हमने कौशल विकास कार्यक्रम पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

सरकार ने अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए ‘हुनर’ कार्यक्रम शुरू किया, जिसे समाज के अन्य तबकों के लिए भी शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने न केवल इसकी प्रशंसा की बल्कि इसे अपनाया भी। कुमार ने कहा कि, एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत पांच साल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था। शुरूआती समय में कुछ समस्याएं आईं लेकिन एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य 2020 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat

Ghaziabad में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद