Lalu Yadav Health Update: लालू के स्वास्थ्य को लेकर सामने आया नीतीश कुमार का बयान, दिया यह बड़ा अपडेट

By अंकित सिंह | Dec 06, 2022

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपना किडनी डोनेट किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है और उन्हें अब आईसीयू में शिफ्ट किया जा चुका है। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी बयान सामने आ गया है। नीतीश कुमार ने लालू के स्वास्थ्य को लेकर बारे जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि वह ठीक हैं, खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार उपचुनाव: विधानसभा की कुढनी सीट मतदान जारी, सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान

वहीं, मीसा भारती ने ट्वीट किया कि यह हमारे लिए बड़ी राहत का क्षण था जब हमें आईसीयू में पापा से मिलने का मौका मिला। वह दुआओं और प्रार्थना के लिए अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे प्रसाद को अदालत ने चिकित्सा आधार पर जमानत दी है। लालू की 40 साल की बेटी रोहिणी आचार्य को अपने 70 वर्षीय पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिल रही है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार