प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को खुलासा किया कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में वह 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें राज्य के राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। समस्तीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण से लौटने पर यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि वह रविवार रात नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक सोमवार को निर्धारित है। बैठक में उनके साथ शामिल होने वालों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे: लाल कृष्ण आडवाणी

जाति जनगणना की मांग पिछले महीने संसद में केंद्र के एक बयान से शुरू हुई थी कि जिसमें केवल अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी की गणना का प्रस्ताव किया गया था। बिहार जैसे राज्यों में, जहां मंडल युग से ओबीसी का राजनीति में वर्चस्व रहा है, पिछड़े वर्गों को ध्यान में रखते हुए जातिगत जनगणना की जोरदार मांग हो रही है। मुख्यमंत्री कुमार बार-बार जातिगत जनगणना कराने की वकालत करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा