कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीन से जुड़े नेता थे: लाल कृष्ण आडवाणी

LK Advani

वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता उनकी पार्टी तथा भव्य राम मंदिर के सपने को साकार करने की आस लगाए लोगों के लिए ताकत का बड़ा स्रोत रही। आडवाणी ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के कद्दावर और जमीनी नेता थे। सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी ने कहा कि सिंह ने कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया, जिससे वह जनता के प्रिय रहे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किये कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

उन्होंने कहा, “राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ मेरी अनेक यादें हैं। अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, लगन और गंभीरता न केवल मेरी पार्टी के लिए, बल्कि उन भारतीयों के लिए ताकत का स्रोत रही, जो राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर के सपने को साकार होता देखना चाहते थे।”

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसकों बनाएगी मुख्यमंत्री पद का दावेदार? प्रियंका गांधी करेंगी फैसला

आडवाणी ने कहा कि सिंह के निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके निस्वार्थ व्यक्तित्व से भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे और उनका शनिवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़