Budget 2025 का नीतीश कुमार ने किया स्वागत, बोले- इससे ​​बिहार के विकास में तेजी आएगी

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2025 का केंद्रीय बजट "सकारात्मक और स्वागत योग्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि  इससे राज्य के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2025/26 के लिए सीतारमण के बजट में बिहार के लिए कई विशेष योजनाओं और कल्याणकारी उपायों का उल्लेख किया गया है, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव में मतदान होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान करने से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा साथ ही राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी कैनाल परियोजना के लिए आर्थिक मदद मिलने से यहां के किसानों को फायदा होगा। इस बजट में पटना आई०आई०टी० के विस्तार का प्रावधान किया गया है, इससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होने से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, IIT पटना का विस्तार, मखाना बोर्ड... Budget 2025 में बिहार को मोदी सरकार का तोहफा

नीतीश ने यह भी कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में 12 लाख रुपये तक की छूट मिलने से मध्यमवर्ग को काफी राहत मिली है। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किए जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट में गरीब, युवा, किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं, यह स्वागत योग्य है। एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।

प्रमुख खबरें

Bhadohi में MEMU Train पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Mathura Janmabhoomi पर 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह

Nepal Floods: Bhote Koshi नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता