तेजस एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने लगे नीतीश के माननीय, विरोध पर विधायक होने का दिखाया धौंस

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2021

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने विवादित बयानों की वजह से तो कभी दूसरे कामों को लेकर। ताजा मामला गोपाल मंडल की रेल यात्रा से जुड़ा हुआ है। पटना से दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने जदयू विधायक ने ऐसी हरकत की जिसकी वजह से खूब सुर्खिांया भी बटोर रहे और खुद की फजीहत भी करवा रहे हैं। दरअसल, जदयू विधायक गोपाल मंडल पटना नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में बनियान और अंडरवियर में घूमते दिखाई दिए। यात्रियों ने भी विरोध किया तो विधायक उनसे ही उलझ गए। ये ट्रेन पटना से चली ही थी और माननीय अंडरवियर में टहलने लगे। विधायक गोपाल मंडल ने आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज करने लगे। चलती ट्रेन में कोच के अंदर जमकर हंगामा हुआ। बवाल के बाद ट्रेन में स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ की टीम पहुंची। विधायक गोपाल मंडल और पैसेंजर को समझाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: नौकरी की तलाश में बिहार की 16 साल की लड़की से दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने किया रेप

ये कोई पहली दफा नहीं है जब गोपाल मंडल ने इस तरह की हरकत की हो। वो अक्सर अपने बयानों और अपनी हरकत की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं। बीते दिनों की बात है जब उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर अवैध रूप से रुपयों की उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था आई लव यू तारकिशोर प्रसाद।  

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक