गलवान घाटी में बिहार के सारण जिले के जवान की शहादत पर नीतीश ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत-चीन की सीमा पर स्थित गलवान घाटी में बिहार के सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिघरा ग्राम निवासी हवलदार सुनील कुमार की शहादत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा और वह इस घटना से काफी मर्माहत हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 39 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 6810 हुए

उन्होंने वीर सपूत की शहादत को नमन करते हुये उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा