PM के साथ बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर नीतीश ने कहीं ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई के अंत तक लॉकडाउन को बढ़ाने का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि यह राज्य को बड़े पैमाने पर मूल निवासियों के वापस आने से पैदा हुई स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद करेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कुमार ने साफ कहा कि लॉकडाउन के संबंध में केंद्र सरकार जो भी फैसला करेगी, राज्य उसके साथ होगा लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाना मददगार होगा। 

कुमार ने बताया कि 96 विशेष श्रमिक ट्रेनों से 1.14 लाख लोग लौटे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ने 100 वेंटिलेटर का अनुरोध किया है। कुमार ने कहा कि दूसरे राज्यों और विदेश से लौटे लोगों की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और संक्रमितों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमने वापस आए 1900 लोगों की औचक जांच की जिनमें से 148 संक्रमित पाए गए।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन