विरोध में नारे लगा रहे युवकों से बोले नीतीश कुमार, माता-पिता से जाकर पूछो RJD का शासन कैसा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक चुनावी सभा के दौरान विरोध में नारेबाजी कर रहे युवकों से कहा कि वे अपने माता-पिता से जाकर ‘राजद शासनकाल’ के बारे में पूछ लें। उन्होंने युवकों से कहा कि उनकी मां सही-सही बात बताएंगी। मुजफ्फरपुर के कांटी में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार की सभा में कुछ लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस पर नीतीश ने नारेबाजी कर रहे लोगों से कहा, “क्यों मुर्दाबाद कह रहे हो, जिसको जिंदाबाद कह रहे हो उसको सुनने के लिये जाओ।” 

इसे भी पढ़ें: जंगलराज कायम करने वालों का नौकरी और विकास की बात करना मजाक: नीतीश कुमार 

उन्होंने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, क्या करते थे जी। पति (लालू) अंदर (चारा घोटाला मामले में जेल) गए तो पत्नी (राबडी) को गद्दी (मुख्यमंत्री पद) पर बिठा दिया। महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम हुआ। गरीब बच्चे प्राथमिक विद्यालय भी नहीं जा पाते थे। नीतीश ने उन युवकों से कहा कि कुछ लोग भ्रम में डालकर वोट लेना चाहते हैं लेकिन लोग होशियार रहें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम है आपस में झगड़ा करा देना। इस तरह का काम वैसे लोग करते हैं, जिनको काम करने में रुचि नहीं है। कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं। हम उनको धन्यवाद देते हैं। मेरे खिलाफ बोलने से मेरा प्रचार होता है। मेरे खिलाफ बोलते रहिए, इससे मुझे कोई एतराज नहीं है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर