BJP के आगे सरेंडर कर गए नीतीश, स्पेशल स्टेटस ना मिलने पर बोले लालू यादव, बिहार को कुछ नहीं मिला

By अंकित सिंह | Jul 25, 2024

बजट के बाद राजनीति तेज है। विपक्ष केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगा रहा है। हालांकि, बजट में बिहार के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं। राजद, जदयू जैसे दल बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग कर रहे थे। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। इसी को लेकर राजद जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं मिलने को लेकर राजद प्रमुख लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के आगे नीतीश सरेंडर कर गए हैं।  

इसे भी पढ़ें: थैंक्यू मोदी जी…, बजट 2024 में मिले तोहफे से गदगद हुए CM चंद्रबाबू नायडू, बोले- जो राज्य वेंटिलेटर पर चला गया था उसे...

वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। लालू यादव की हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। गौरतलब है कि राजद प्रमुख सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। राजद सुप्रीमो को चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, जो उस समय से संबंधित हैं जब वह अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री थे। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत