नीतीश, सुशील मोदी, तेजस्वी ने पासवान को दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम यहां लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमार पासवान के पार्थिव शरीर को लेने के लिए पटना हवाई अड्डे पर मौजूद थे। कुमार और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे परिसर में पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पासवान का बृहस्पतिवार को दिल्ली में निधन हो गया था। राजद नेता तेजस्वी यादव, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और अन्य नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चिराग पासवान, उनकी मां रीना पासवान, चाचा पशुपति पारस और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पासवान के साथ उनके परिवार के करीबी संबंध थे। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका