कांग्रेस ने बिहार में की शराब की दुकानें खुलवाने की बात, मुख्यमंत्री नीतीश ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब की दुकान खुलवाने की बात करने वाले कांग्रेस के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के समय अपने को मादक पेय एवं नशीले पदार्थों से दूर रखने का वचन देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, पीएम मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया दुख 

उन्होंने कहा कि बापू के विचारों के खिलाफ बोल रहे ये लोग यह भूल गए हैं कि सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किए जाने के बाद एक अप्रैल 2016 से प्रदेश में शराबबंदी लागू की गयी और आज उसके विरोध में बोल रहे हैं। नीतीश ने कहा कि कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण के समय सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कर वे वचन देते कि वे अपने को मादक पेय एवं नशीले पदार्थों से दूर रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस ही जाने कि उसके कैसे कैसे लोग सदस्य बने हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert