मुफ्त में बिजली बांटने वालों पर नीतीश का तंज, सीएम ने की 'वन नेशन, वन टैरिफ' की मांग

By अंकित सिंह | Dec 01, 2022

देश में मुफ्त बिजली को लेकर राजनीतिक दल खूब दांव चल रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली को चुनावी मुद्दा बनाया। उसके बाद उन्होंने हर राज्य में मुफ्त बिजली देने की बात कही। इसमें उन्हें पंजाब में सफलता भी मिली। आम आदमी पार्टी के ही रास्ते पर चलते हुए कई राज्यों में विभिन्न दलों ने मुफ्त में बिजली देने की बात कही है। जिससे उन्हें चुनावी फायदे की उम्मीद भी होती है। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बेमतलब की बात बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है वह कुछ भी बोलते रहते हैं। हालांकि, नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।  

इसे भी पढ़ें: Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में बसपा वोटर्स हो सकते हैं निर्णायक, इन्हें साधने की कोशिश में जुटी सपा और भाजपा

नीतीश ने 15,871 करोड़ रुपये मूल्य की बिजली विभाग की परियोजनाओं का अनावरण करते हुए आगे कहा कि बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार के बिजली संयंत्रों से ऊंची दर पर बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि सारे राज्य देश के समग्र विकास में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। मैंने पहले भी कई बार कहा था कि ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति होनी चाहिए। आखिर कुछ राज्य ऊंची कीमत पर बिजली क्यों खरीद रहे हैं? देश भर में एकीकृत बिजली दर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का फैसला किया है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी