नीतीश-तेजस्वी का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, PM मैटेरियल पर नो कमेंट, कहा- 7 पार्टियां हमारे साथ, मिलकर करेंगे बिहार की सेवा

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2022

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया। दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग एक साथ मिलकर जो हमलोगों का महागठबंधन है सभी मिलकर काम करेंगे, सेवा करेंगे। इसी सिलसिले में सात पार्टी के सभी विधायक और एक निर्दलीय का दे दिया गया है। बातचीत भी इतने देर से हो रही थी। एक साथ हमलोग हैं। नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी की राय रही की एनडीए को छोड़ देना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: क्यों बार-बार जनता को धोखा देते हैं नीतीश, रविशंकर प्रसाद बोले- सत्ता सुख भी लेंगे और आरोप भी लगाएंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार जो लोकतंत्र की जननी है वहां आकर जेपी नड्डा कहते हैं कि विपक्ष को समाप्त करेंगे। हमें सबसे पहले संविधान को बनाना है। नीतीश को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने निर्भीक होकर निर्णय लिया। बीजेपी का कोई भी अलायंस अब नहीं बचा है। भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ।

प्रमुख खबरें

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब