नीतीश ने JDU कार्यकर्ताओं से कहा, विधानसभा चुनाव के परिणाम भुलाकर आगे देखिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को भुलाकर भविष्य की ओर देखें। कुमार ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की बातें कर रहे विपक्ष के नेताओं को चुप कराने के लिए कहा कि उनकी सरकार ‘‘पांच साल का कार्यकाल पूरा’’ करेगी। जदयू हालिया विधानसभा चुनाव में 43 सीट ही जीत पाई, जबकि 2015 में हुए चुनाव में उसने 71 सीटें जीती थीं। कुमार ने पार्टी की राज्य परिषद एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठकों में कहा, ‘‘हमें उन सभी लोगों के लिए काम करना होगा, जिन्होंने हमें वोट दिए और जिन्होंने हमें वोट नहीं दिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर