Nityanand Rai ने बिहार की 40 सीटों पर जीत का किया दावा, बोले- पीएम मोदी के साथ हैं जनता

By अंकित सिंह | May 13, 2024

केंद्रीय मंत्री और उजियारपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नित्यानंद राय ने बिहार की 40 सीटों पर जीत का दावा किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बिहार में हम सभी 40 सीटें जीतेंगे। उजियारपुर में हमें 4 लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे। मैं उजियारपुर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे वोट डालें क्योंकि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से तीसरी बार और अधिक अंतर से जीतेंगे...मैं सभी से अपना वोट डालने का आग्रह करता हूं...लोगों के आशीर्वाद से मैं यह चुनाव भी जीतूंगा। उन्होंन साफ तौर पर कहा कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: विपक्ष पर बरसे PM Modi, कहा- अगर पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में लोकसभा की पांच सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को हो रहे मतदान के शुरुआती आठ घंटों के दौरान औसतन 45.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। राज्य की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 47.61, 46.00, 47.24, 42.57 और 43.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी