राजद में शामिल होने वाले थे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? तेजस्वी के दावे पर भाजपा का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 18, 2022

राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय को लेकर बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नेता नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव पर अनर्गल बयान देने का आरोप लगाया है। निखिल आनंद ने कहा कि जब तेजस्वी को अपनी राजनीति आगे बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है, तो समझ लेना चाहिए कि परिवार की दुकान बंद होने वाली है। 

 

इसे भी पढ़ें: बिहार: टेरर मॉड्यूल पर आया तेजस्वी यादव का बयान, बोले- आज देश में बोया जा रहा ज़हर, मुद्दों पर नहीं होती बात


भाजपा का पलटवार

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नित्यानंद राय के राजनीति में बढ़ते कद को देखकर तेजस्वी यादव को घबराहट हो रही है। लालू परिवार कभी नहीं चाहता कि यादव समुदाय का कोई व्यक्ति उनके परिवार से बाहर केंद्र या राज्य में मंत्री बने अथवा किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बने। आनंद ने कहा कि जब नित्यानंद राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी तब तेजस्वी यादव बहुत छोटे रहे होंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपनी उम्र, अनुभव और हैसियत का अंदाजा नहीं है, इसीलिए वे अनर्गल प्रलाप करके सुर्खियां बटोरना चाहते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। निखिल आनंद ने यह भी कह दिया कि केंद्रीय मंत्री बनने से पहले नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष थे। वह अखिल भारतीय परिषद से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संघ की शाखा लगाने वाला व्यक्ति राष्ट्रवाद, धर्म और संस्कृति को छोड़कर किसी भी परिवार वादी पार्टी में कभी भी सम्मिलित हो ही नहीं सकता। आनंद ने कहा कि पहले उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान किया अब नित्यानंद राय जी के बारे में झूठ बोलकर चरित्र हनन कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से की बात, लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी


तेजस्वी के दावा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि भाजपा नेता नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने से पहले उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पत्रकारों के उस सवाल पर जवाब दे रहे थे जिसका संबंध राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तुलना एक मूर्ति से करने से जुड़ा था। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्मू के प्रति उनकी कोई दुर्भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है, क्योंकि वह मुखर हैं और उनसे केंद्र में सरकार पर कुछ नियंत्रण रखने की उम्मीद की जा सकती है। जब यादव का ध्यान इस ओर खींचा गया कि नित्यानंद राय ने भी मुर्मू के बारे में उनकी टिप्पणी की आलोचना करते हुए एक बयान जारी किया है, तो राजद नेता ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘उनके बारे में बात मत करें। मंत्री बनने से पहले वह मुझसे मिले थे और मेरी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi में धुंध की मोटी चादर छाई, AQI बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

Assam Horrific Incident | पहले धारदार हथियार से हमला, फिर जादू टोना करने के संदेह में दंपति को जिंदा जलाया गया, असम के गांव में डरावनी वारदात

ये खूबसूरत लड़की बनेगी प्रधानमंत्री? अचानक जायमा की एंट्री से हिला बांग्लादेश

भारत में युवाओं से परंपरा और आधुनिकता के बीच किसी एक को चुनने के लिए नहीं कहा जाता: Dharmendra Pradhan