दुविधा में मेस्सी का भविष्य! बार्सिलोना क्लब ने कहा- जून 2021 तक कॉन्ट्रेक्ट करना होगा पूरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

बार्सिलोना। लियोनेल मेस्सी का बार्सिलोना के साथ भविष्य को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है क्योंकि इस स्टार फुटबॉलर के पिता और क्लब के अधिकारियों के बीच पहली बैठक बिना किसी नतीजे पर पहुंचे समाप्त हो गयी। इस बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि क्लब के अध्यक्ष जोसेफ बारटोम्यू और मेस्सी के पिता और एजेंट जार्ज मेस्सी के बीच इस अर्जेंटीनी स्टार के क्लब छोड़ने के आग्रह पर डेढ़ घंटे से भी अधिक समय बातचीत हुई लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकला।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित